कांग्रेस की मेयर देखती रह गई और पार्षद बन गए भाजपाई




सोनी चौहान

कांग्रेस के पार्षदों का पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। निर्मला छावनी के पार्षद विकास कुमार उर्फ विक्की ने खन्ना नगर स्थित केबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कॉर्यालय पर भाजपा की दामन थाम लिया। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

बताते चले कि विकास कुमार ने बिल्केश्वर कालोनी से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ा था। लेकिन कुछ वक्त से विक्की मेयर अनिता शर्मा के पति अशोक शर्मा की दखलअंदाजी से आजिज थे। इसीलिए उन्होंने भाजपा में जाने का मन बनाया। विक्की कोरी को केबिनेट मंत्री मदन कौशिक के भाई एवं प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान मुकेश कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से परेशान होकर विकास कुमार ने भाजपा का दामन थामा है। भाजपा की रीति नीतियों से जन जन प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को कोई सम्मान नहीं देती है। मात्र कार्यकर्ताओं को झूठे आश्वासन देकर छलने का काम कांग्रेस के वरिष्ठ जनों द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही क्षेत्र का विकास करने में सक्षम है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं धर्मनगरी में संचालित कर रहे हैं। भूमिगत बिजली की लाईन, गैस पाईप लाईन जैसी योजनाओं का लाभ धर्मनगरी की जनता को प्राप्त होगा। जिला महामंत्री विकास तिवारी व नरेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता से प्रभावित होकर जिस प्रकार नगर निगम क्षेत्र के कांग्रेस से निर्वाचित पार्षदों का भाजपा परिवार में आने का क्रम जारी है। निश्चित रूप से यह कांग्रेस की निर्वाचित मेयर अनीता शर्मा की विफलता को दर्शाता है। नगर निगम में मेयर पति अशोक शर्मा अनावश्यक हस्तक्षेप के परिणाम के कारण कई तरह के विवाद उत्पन्न हो रहे हैं। भाजपा में शामिल हुए पार्षदों के वार्डो में विकास कार्यो में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। भाजपा परिवार में उनका पूरा सम्मान किया जाएगा। मण्डल अध्यक्ष कामिनी सड़ाना व पार्षद विनीत जौली ने कहा कि पूरे देश से कांग्रेस मुक्त हो रही है। कांग्रेस पार्टी अपने ही कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं करती है। विकास कुमार कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों से तंग आ चुके थे। पार्टी में कार्यकर्ताओं की लगातार गुटबाजी युवा पार्षद के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। भाजपा के युवा नेता मृदुल कौशिक ने भाजपा में सम्मिलित हुए विकास कुमार को बधाई देते हुए कहा कि विकास के नए आयाम भाजपा ही रच सकती है। युवाओं का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में सम्मिलित हुए विकास कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी चरमसीमा पर बनी हुई थी। कार्यकर्ताओं का मनोबल वरिष्ठ कांग्रेसियों द्वारा तोड़ा जाता है। आपसी गुटबाजी में कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में कार्य करने पर भी रोका जाता रहा है। प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस के कुछ नेताओं के इशारों पर चल रहे थे। पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिल रहा था। स्वागत करने वालों में राजेश शर्मा, शिवम बंधु, पार्थ दुबे आदि ने भी शुभकामनाएं दी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *