भाजपा नेता के होटल में कांग्रेस पार्षद राजीव भार्गव का विवाद सुलटा, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार। कांग्रेस पार्षद राजीव भार्गव और होटल व्यवसायी के बच्चों के बीच हुई मारपीट प्रकरण में शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में समझौता हो गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को गले लगाकर विवाद को समाप्त कर दिया। शहर हित में इस समझौते को कराने में हरिद्वार मेयर अनिता शर्मा के पति अशोक शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरविंद शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद सुभाष शर्मा, व्यापार मंडल के पदाधिकारी सुरेश गुलाटी और राजू मनोचा ने अहम भूमिका अदा की। समझौते के बाद दोनों पक्षों के गिले शिकवे भी दूर हुए और सिख समुदाय के लोगों ने भी बड़ा दिल रखते हुए इस समझौते की पहल का स्वागत किया।
23 दिसंबर की रात्रि को नगर कोतवाली क्षेत्र के शिवमूर्ति गली में वाहन निकालने को लेकर कांग्रेस पार्षद राजीव भार्गव और होटल व्यापारी देवेंद्र सिंह के पुत्र प्रभजोत, गगनदीप और आकाश के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से आए समर्थकों ने भी एक दूसरे पर लाठी डंडे बरसाए। इस मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत करा दिया। लेकिन इस मारपीट प्रकरण ने सोमवार को उस वक्त तूल पकड़ लिया जब सिख समाज के लोगों पर अभद्र टिप्पणी करने का एक मैसेज पहुंचा। जिसके बाद काफी संख्या में सिख समाज के लोगों की एक मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद कांग्रेस पार्षद राजीव भार्गव और अन्य के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इस मुकदमे की जानकारी कांग्रेस पार्षद राजीव भार्गव को लगी तो उन्होंने भी प्रभजोत और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज होने के बाद हरिद्वार के गणमान्य नागरिकों ने शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये समझौते ही पहल शुरू की। मेयर पति अशोक शर्मा और कांग्रेसी नेता अरविंद शर्मा व राजू मनोचा ने देवेंद्र सिंह और दलजीत सिंह से समझौते की पहल को आगे बढ़ाया। दलजीत सिंह ने सिख समाज के लोगों से राय शुमारी करने के बाद समझौते को अमलीजामा पहनाने का कार्य शुरू किया। वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चंद्र के होटल में दोनों पक्षों को बुलाया। पार्षद राजीव भार्गव और प्रभजोत सिंह ने एक दूसरे को गले लगाकर विवाद को समाप्त किया। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से दर्ज मुकदमे को वापिस कराने पर सहमति बनाई। कांग्रेस पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि वह जनप्रतिनिधि है। उनका कार्य अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करना है। जो घटनाक्रम हुआ वह खेदजनक है। वह पूरे मनोभाव से अपने क्षेत्रवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।
समझौता कराने वाले गणमान्य नागरिक
शहर हित में समझौते को कराने में महती भूमिका अदा करने वाले मेयर पति अशोक शर्मा, अरविंद शर्मा, सुभाष चंद्र, राजू मनोचा, दलजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, सतविंदर सिंह बेदी, सुरेश गुलाटी, डॉ उजागर सिंह, राम जी, आकाश भाटिया, महेंद्र अरोड़ा, प्रदीप मान, मनीष कश्यप, विक्रम सिद्धू, नवदीप मान,



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *