कांग्रेस नेता ने महिला से कर दी गलत डिमांड, आडियो वायरल




नवीन चौहान
कांग्रेस के एक नेता का आपत्तिजनक ऑडियो सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोर रहा है। उक्त ऑडियो में नेता जी कांग्रेस की महिला नेत्री से आपत्तिजनक भाषा में बातें कर रहे हैं। तीन मिनट 21 सेकेंड की इस ऑडियों में नेताजी उक्त कांग्रेस नेत्री से अपनी अश्लील भाषा में बात करते सुनाई पड़ रहे है। उक्त महिला नेत्री यूपी की यूथ कांग्रेस से जुड़ी है जो अपने नेता जी की बातों को सुन रही है।
हरिद्वार की एक समाजसेवी महिला वंदना गुप्ता ने उक्त ऑडियों को टिवट्र पर अपलोड कर आरोपी नेताजी की करतूत को उजागर किया है। जिसके बाद उक्त ऑडियों सुर्खियां बटोर रहा है। उक्त नेताजी यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में है।
यूपी से ताल्लुक रखने वाला एक युवक यूथ कांग्रेस का पदाधिकारी है। कांग्रेस पार्टी में उक्त युवा नेताजी का कद बढ़ा हुआ है। उक्त नेताजी अपने को कांग्रेस का सर्वेसर्वा समझने लगे। लोकसभा चुनाव के दौरान उक्त नेताजी पर पार्टी को जिताने की जिम्मेदारी थी। जिसके चलते चुनावी टिकट वितरण से लेकर रैलियों को लेकर तैयारियां की जाने थी। लेकिन नेताजी तो पार्टी की नीति छोड़ अपनी ही मनमानी चलाने लगे। कांग्रेस की महिला नेत्रियों को अपनी अचल संपत्ति समझने लगे। पार्टी में आगे बढ़ने की चाहत ने कांग्रेसी ने़ित्रयों की जुबां पर ताला जड़ दिया। चलो ये सब तो सियासत की बातें है जो चलती रहती है। लेकिन अब इस नेताजी की वास्तविक हकीकत से परिचय कराते है। उक्त नेताजी आशिक मिजाजी का शौक रखते है। कांग्रेस की महिला नेत्रियों से बाते करते हुए अपनी दिल की इच्छा सार्वजनिक करने लगते है। उक्त नेताजी का एक ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें नेताजी एक महिला कांग्रेस नेत्री सेे आपत्तिजनक बात करते हुए रात को रंगीन बनाने की ख्वाहिश करते है। बताते चले कि लोकसभा चुनाव से पूर्व यूथ की रैलियों की तैयारियों के दौरान अपनी रात्रि की थकान मिटाने को लेकर कांग्रेस की महिला नेत्री से बात कर रहा था। उक्त आडियों के अचानक सार्वजनिक होने के बाद एक समाजसेवी महिला वंदना गुप्ता ने महिला सम्मान में उक्त नेताजी के पोल पट्टी खोल कर रख दी है। इससे पूर्व भी कांग्रेस के ही एक नेता पर लड़की से आपत्तिजनक बात करने के आरोप लगे थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *