सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किसानों को दी खुशखबरी




नवीन चौहान
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अटल आयुष्मान योजना की शुरूआत रूड़की नगर से की। रूड़की के नेहरू स्टेडियम पहुंचे मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से योजना का लाभ लेने के लिए बनाये जाने वाले गोल्डन कार्ड लाभार्थियों को वितरित किये।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देश के बीपीएल परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए भारत सरकार की आयुष्मान योजना को उत्तरखण्ड राज्य सरकार ने एपीएल और बीपीएल के दायरे को समाप्त करते हुए प्रत्येक जन के लिए लागू किया है। अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना का लाभ प्रदेश के समस्त 23 लाख परिवारों को दिया जायेगा। प्रत्येक परिवार चाहे वो किसी भी वर्ग से आता हो सभी को 05 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा लाभ राज्य सरकार द्वारा दिया जायेगा। योजना की घोषणा के बाद से अभी तक हरिद्वार जनपद के 01 लाख 54 हजार परिवारों को सुविधा के लिए गोल्डन कार्ड के रूप में पंजीकृत कर लिया गया है और यह पंजीकरण प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी। इसके लिए सरकार से कोई अंतिम समय सीमा निर्धारित नहीं की गयी है। समाज के प्रत्येक वर्ग को सुलभ इलाज दिये जाने के लिए योजना को पूर्णतः कैशलेस व पेपर लेस बनाया गया है। एम्स ऋषिकेश सहित कुल 179 चिकित्सालयों केा सूचिबद्ध किया गया है, जहां रोगियों को उपचार दिया जायेगा। इनमे 99 सरकारी तथा 70 निजी चिकित्सालय प्रदेश भर से सूचीबद्ध है। सीएम ने कहा कि आज जन कल्याण की यह स्वास्थ्य योजना में जनपद को समर्पित करता हूं।
सीएम ने ये की घोषणा
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार और उधमसिंह नगर के किसानों का सरचार्ज माफ किये जाने, रूड़की नगर के लिए मंच से घोषणा करते हुए कहा कि रूड़की नगर निगम सभागार के जीर्णाेद्धार तथा निगम के संसाधनों से आडिटोरियम, रूड़की राजकीय इण्टर काॅलेज के जीर्णोद्धार, रूड़की गंगनहर के दोनो ओर सौंदर्यीकरण, रूड़की बस अड्डा का परिवहन निगम के संसाधनों से जीर्णोद्धार, गणेशपुर पुल के दोनों ओर घाटों का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण, गणेशपुर से रामपुर चुंगी तक पथ प्रकाश व्यवस्था तथा दोनों ओर आरएम पुल का निमार्ण तथा रूड़की के लिए 18 करोड़ रूपये की लागत से सड़कों के निर्माण की घोषणा की।
इस दौरान खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, रूडकी विधायक प्रदीप बत्रा, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, राज्यमंत्री विनोद आर्य, संस्कार भारती के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल कंसल नवीन गुलाटी, दिनेश पवार, एडवोकेट कुलदीप गोयल एडवोकेट नवीन जैन संजय अरोरा, संजीव तोमर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सागर गोयल चेयरमैन जय प्रताप सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, भाजपा के जिला प्रभारी एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिला, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रोफेसर नरेंद्र सिंह, भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील साहनी भाजपा शहर अध्यक्ष अरविंद गौतम भाजपा जिला महामंत्री अमन त्यागी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी इंजीनियर तनुज राठी शक्ति राणा भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष वर्मा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वनी कोशिक, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ कल्पना सैनी पूर्व राज्यमंत्री श्यामवीर सिंह सैनी जय भगवान सैनी राजेश सैनी भाजपा निर्बल प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ राजेश सैनी, अभिषेक चंद्रा, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल, डॉक्टर अनिल शर्मा धीर सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील त्यागी विजय अरविंद कश्यप सावित्री मंगला ठाकुर चंदन सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शोभाराम प्रजापति, डॉक्टर तेज सिंह सैनी, डॉ विजय सैनी, धर्मवीर पिंकी, महेद्र काला, प्रशांत पोसवाल संगीता पोसवाल पंकज नंदा मोहित अग्रवाल, नरेद्र जैन, ललित मोहन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *