किसानों के साथ किया धोखा, बाहर से खरीद लाया धान




धान का रिकार्ड न रखने पर शिव राइस मिल को किया सील
नवीन चौहान
हरिद्वार। सरकारी गोदामों के लिए चावल सप्लाई करने वाले गोदाम संचालक ने किससे धान खरीदी और किस भाव में खरीदी, इसका रिकार्ड न दिखाने पर बहादराबाद के शिव राइस मिल को सील कर दिया। जबकि महावीर राइस मिल संचालक से कई मामलों को लेकर जानकारी ​मांगी है।
इस समय धान की खरीदारी चल रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने जनपद में 17 सरकारी क्रय खुलवाएं। इन क्रय केंद्रों से ही आरएफसी के रजिस्टर्ड राइस मिल संचालकों को धान की खरीदारी करनी थी, लेकिन बहादराबाद स्थित शिव राइस मिल के संचालक ने हेराफेरी करते हुए धान खरीद ली। औचक निरीक्षण करने पहुंचे अपर जिलाधिकारी वित्त केके मिश्रा की जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए। उनके अनुसार ​राइस मिल संचालक ने धान किन किसानों से या किस स्रोत से खरीदी उसका ब्यौरा वह नहीं दे सका। उसके रजिस्टरों में पूरा रिकार्ड नहीं मिला। इसके साथ कई अनियमितता सामने आने पर उसे सील कर दिया। एडीएम ने बताया कि गोदाम संचालक को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदनी थी। इसके बाद महावीर राइस मिल का रिकार्ड चेक किया तो वह सही मिला। लेकिन कुछ अनियमिततताओं पर उसे नोटिस जारी किया है। इसी के साथ बहादराबाद के धान केंद्र का निरीक्षण किया, जहां पर कमियां पाएं जाने पर संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *