गुरूकुल कांगड़ी के कुलपति वेद वेदांग पुरस्कार से सम्मानित




नवीन चौहान
हरिद्वार। आर्य समाज सान्ताक्रुज राष्ट्रीय संस्था मुम्बई” के द्वारा आयोजित 6 वां वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार समारोह, मुम्बई में 24 जनवरी 2020 को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलपति प्रोफ़ेसर रूप किशोर शास्त्री को “वेद वेदांग पुरस्कार ” और साथ में 50 हजार रुपये, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. सत्य पाल सिंह की अध्यक्षता में सम्मान से विभूषित किया गया है। आर्य समाज जगत में इसे सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार माना जाता है।

कुलाधिपति डा सत्य पाल सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रो रूप किशोर शास्त्री ने भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय राष्ट्रीय संस्थान महर्षि सान्दिपनी राष्ट्रिय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन के माध्यम से वेद के प्रचार – प्रसार के क्षेत्र में बहुत अधिक कार्य किया है | महर्षि दयानन्द महाराज के बाद पूरे देश में संस्कृत महाविद्यालयों में वेद के उन्नयन के लिए एक दिशा देने का काम किया है | उन्होंने कहा कि प्रो शास्त्री को भारत सरकार और प्रदेश सरकारों के द्वारा साहित्यिक मद्योपाध्याय, हिन्दी साहित्य संगठन, 2001, व्यास पुरस्कार, उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ, उ0प्र0 सरकार, 2003, श्याम पुरस्कार, उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ, उ0प्र0 सरकार, 2005, डाक्टरेट जनरल एवाई, मिनिस्ट्री आफ हिन्दू एण्ड बुद्धिज्जम एफेयर्स, इण्डानेशिया, 2005, पाणिनी पुरस्कार, उ0प्र0 सरकार 2007, वेद शिरोमणि सम्मान, परोपकारी सेवा सभा अजमेर, 2012, पण्डित राज सम्मान, अखिल भारतीय विद्वत परिषद, काशी, 2012 के अलावा 20 राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं। इसके आलावा भारत की श्रेष्ठ संस्थाओं द्वारा बहुत सारे सम्मान मिले है |

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफ़ेसर दिनेश चन्द्र भट ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रूप किशोर शास्त्री ने वेद और वैदिक संस्कृति का प्रचार – प्रसार नीदरलैण्ड, बैल्जियम, जर्मनी, थाईलैण्ड, इण्डोनेशिया, दुबई, अब्बुदाबी, संयुक्त अरब अमीरात (यू0ए0ई0) विदेशों में कर चुके है | इसके अलावा चारों वेदों को लेकर रिसर्च प्रोजेक्ट भी संचालित किये है | आज देश और दुनिया में वेद को साइंस माना जा रहा है |प्रो शास्त्री को मुम्बई की संस्था ने वेद – वेदांग पुरस्कार से सम्मानित किया है इस पुरस्कार मिलने से विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ा है |विश्वविद्यालय के आई क्यू ए सी के निदेशक प्रो श्रवण कुमार शर्मा ,प्रो विनोद कुमार शर्मा, डा प्रभात कुमार व् संकायाध्यक्ष प्रो ईश्वर भारद्वाज , प्रो नवनीत , प्रो वी के सिंह , प्रो राकेश शर्मा , प्रो एस के श्रीवास्तव , प्रो कर्मजीत भाटिया और सी पी खोखर , और प्रो पंकज मदान और विभागाध्यक्ष प्रो आर डी कौशिक ,प्रो मुकेश रंजन वर्मा , प्रो आर सी दुवे ,प्रो संतराम वैश्य ,प्रो वी के सिंह ,प्रो सोहन पाल सिंह आर्य, प्रो विवेक कुमार डा मयंक अग्रवाल , डा प्रो अम्बुज शर्मा डा विपुल शर्मा संयुक्त कुलसचिव देवेन्द्र कुमार उप कुलसचिव राजेश पाण्डेय और दीपक वर्मा , विजेंद्र सिंह , दीपक आनन्द , चन्द्र पाल , रमेश कुमार, हेमंत सिंह नेगी और जन सम्पर्क अधिकारी डा पंकज कौशिक ने प्रो शास्त्री को पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है |



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *