सोनी चौहान
बृहस्पति बाजार से दो बाईक सवार युवक महिला के गले से सोने की चैन चुराकर भाग गये थे। पुलिस ने दोनो युवको को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रविंद्र नाथ चतुर्वेदी पुत्र अश्वत्थामा चतुर्वेदी निवासी होमगार्ड ऑफिस आरटीओ रोड हल्द्वानी ने 5 नवम्बर 2019 को थानेे में तहरीर दी थी। रविंद्र ने तहरीर में बताया कि 24 अक्टूबर 2019 को बृहस्पति बाजार रोड पर दो मोटरसाइकिल सवारों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चैन लूटकर ले। सूचना पर अमित श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशानुसार दिनेश चन्द्र ढौडियाल के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गयी। इस घटना की जानकारी महिला उपनिरीक्षक पूजा मेहरा को दी गई। उपनिरीक्षक के आदेश पर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चैक किए गए। महिला के बयानों के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर संदिग्ध वाहन की तलाश हेतु पतारसी, सुरागरसी की गई। एसएसपी के आदेशो पर आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग की गई। दौराने चैकिंग 6 नवम्बर 2019 को वाहन संख्या यूके-06जेड-0166 सीबीजेड एक्सट्रीम को रोक कर चैक किया गया तो वाहन चालक मंगल पुत्र श्यामलाल निवासी खुरपिया गेट थाना किच्छा उधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष, विक्की पुत्र विजय सिंह निवासी शांतिपुरी गेट के पास थाना पंतनगर उधम सिंह नगर उम्र 19 वर्ष को रोककर तलाशी ली गई। युवकों की जेब से सोने की चैन के टुकड़े बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में युवको ने बताया कि यह सोने की चैन 24-10-2019 को बृहस्पति बाजार के दिन हम दोनों ने बाजार में आती हुई। एक वृद्ध महिला के गले से लूटी थी। चैन को बेचने के लिये हम दोनों आज बाजार आये थे। परंतु सभी ने हमसे आईडी मांगी जिस कारण चैन नहीं बिक सकी तो हमने सोचा क्यों ना घर जाने से पहले एक हाथ और मार लिया जाए। दो आरोपियो को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना मे प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया। युवकों को 7-11-20 19 को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम:-
निर्मल लटवाल चौकी प्रभारी आरटीओ मुखानी, महिला उपनिरीक्षक पूजा मेहरा, कांस्टेबल नवीन राणा, कांस्टेबल शंकर सिंह बिष्ट, कांस्टेबल राजेश कुमार।