कप्तान ने महिला कांस्टेबल को किया सैल्यूट




नवीन चौहान
हरिद्वार जनपद पुलिस का चार्ज संभालने के बाद सड़क पर निकले एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने यातायात व्यवस्था की डयूटी निभा रही महिला कांस्टेबल को सैल्यूट किया। एसएसपी ने महिला कांस्टेबल के कार्य की प्रशंसा की और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। कप्तान के हाथों पुरस्कार पाकर महिला कांस्टेबल कल्पना भी बेहद उत्साहित हैं।
बताते चले कि यातायात पुलिस की महिला कांस्टेबल कल्पना गहलौत एक जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ सिपाही है। वह जिस भी डयूटी प्वाइंट पर तैनात होती है वहां यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में बेहद शिददत के साथ कार्य करती है। हरिद्वार के अतिव्यस्तत क्षेत्र चंद्राचार्य चौक पर कल्पना गहलौत अपने फर्ज को अंजाम देते हुए अक्सर देखी जा सकती है। इसी महिला कांस्टेबल कल्पना गहलौत को हरिद्वार जनपद पुलिस का चार्ज संभालने के पहले ही दिन एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। हुआ यूं कि एसएसपी जन्मेजय खंडूरी नगर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान शंकराचार्य चौक पर पहुंचे। सड़क पर वाहनों की भारी भीड़ गुजर रही थी। लेकिन ड्यूटी में तैनात महिला कॉस्टेबल कल्पना गहलौत पूरी लगन के साथ यातायात व्यवस्था को बनाने में लगी थी। जब एसएसपी की नजर महिला कांस्टेबल कल्पना गहलौत पर गई तो वह कार से उतरकर उसके पास पहुंच गए। उन्होंने महिला कॉस्टेबल कल्पना का उत्साहवर्धन करने हेतु ड्यूटी प्वाइंट पर नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पूर्व कल्पना गहलौत की कर्तव्यनिष्ठा से प्रभावित होकर नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने भी सम्मानित किया था। कल्पना गहलौत के कार्य की प्रशंसा हरिद्वारवासी भी करते है। लेकिन कड़ाके की सर्दी में अपनी डयूटी पर ईमानदारी से कार्य करना एक बड़ी बात है। इससे भी बड़ी बात है कि डयूटी के पहले की दिन एक पुलिस कप्तान का अपने पुलिसकर्मी को सम्मानित करने का। इस घटना से अन्य पुलिसकर्मियों का मनोबल भी बढ़ेगा और कप्तान की कसौटी पर खरा उतरने की प्रेरणा भी मिलेगी। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि एएसपी रहने के दौरान भी कल्पना इसी लगन से कार्य करती थी। मेरी इच्छा भी मिलने की थी। मैं कल्पना की कर्तव्यनिष्ठा के चलते उसे सैल्यूट करता हूं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *