नवीन चौहान
केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के आश्रम प्रबंधकों की ओर से 446 लोगों को भोजन व जलपान कराकर उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में रवाना किया गया। प्रशासन की ओर से सभी के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुशांत पाल, सुनील प्रजापति सहित तमाम लोगों ने यात्रियों की सेवा की। सभी लोग उत्तरकाशी, पौड़ी, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा के स्थानों की ओर रवाना किया। आश्रम प्रबंधक की ओर से बसों को हरी झंडी देकर रवाना किया गया।