कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी निकले कोरोना पॉजिटिव, सरकार में मचा हड़कंप




नवीन चौहान
उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इससे पहले उनकी पत्नी अमृता रावत कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थी। अमृता रावत की तबीयत खराब थी।शनिवार सुबह देहरादून की एक निजी लैब में कोरोना जांच की गई, रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद सतपाल महाराज का भी कोरोना सैंपल जांच के ​लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि उनका सैंपल भी कोरोना पॉजिटिव आया है। कैबिनेट मंत्री के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सरकार में हड़कंप मचा है।
रविवार को सैंपल जांच के बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कर्मचारियों में 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंत्री मंडल में शामिल सभी मंत्रियों को अब कोरोना जांच से गुजरना पड़ सकता है। पत्नी अमृता रावत में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सतपाल महाराज ने खुद को क्वारेंटाइन कर लिया था।
उत्तराखंड में रविवार को 158 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की एक महिला डॉक्टर भी संक्रमित मिलीं हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में सक्रमित मरीजों का आंकड़ा 907 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, आज देहरादून में 49, हरिद्वार में 17, नैनीताल में 31, टिहरी में तीन, अल्मोड़ा में 18, चंपावत में चार, पौड़ी में छह, ऊधमसिंह नगर में 20, चमोली में दो, उत्तरकाशी में सात और रुद्रप्रयाग में एक संक्रमित केस मिला है। अभी भी प्रदेश में 692 एक्टिव केस हैं। इसके साथ ही अब नैनीताल को रेड जोन में शामिल कर दिया है। जबकि ऊधमसिंह नगर को ग्रीन जोन में शामिल किया गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *