नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन को मारी गोली




बुलंदशहर। बसपा के नवनिर्वाचित चेयरमैन ब्रजेश शर्मा को चुनावी रंजिश में ताबड़-तोड़ गोली बरसाकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ब्रजेश शर्मा को गम्भीर हालय में जिला अस्पताल में भर्ती करया, जहां से डाक्टरो ने उन्हें नोएड़ा हायर सेंटर रैफर कर दिया।  मामला बुलंदशहर के अनूपशहर थाना क्षेत्र का हैं। यहां अनूपशहर नगर पालिका के चुनाव में बसपा के टिकट पर ब्रजेश शर्मा ने जीत हासिल की थी। बसपा प्रत्याशी ब्रजेश शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी को 510 वोटो से हराया था। बता दे कि सोमवार की देर शाम को बसपा के नवनिर्वाचित चेयरमैन ब्रजेश शर्मा रोज की तरह गंगा घाट पर मछलियो को दाना-डालने के लिए गए थे। ब्रजेश शर्मा जब दाना डालकर घर लौट रहे थे तभी ताबड़-तोड़ गोलियां बसपा प्रत्याशी ब्रजेश शर्मा पर बरसाकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रुप से घायल ब्रजेश शर्मा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरो ने गम्भीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया हैं। बता दे कि ब्रजेश शर्मा के दो गोली लगी हैं। फिल्हाल पुलिस की माने तो अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नही हुई हैं। आरोपियो की तलाश की जा रही हैं। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। चेयरमैन ब्रजेश शर्मा के भाई राजीव शर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह अनूपशहर के पूर्व विधायक चौधरी गजेंद्र सिहं के साथ ब्रजेश शर्मा एसएसपी से मिले थे। एसएसपी से मिलकर अपनी जान का खत्तरा बताते हुए एक प्रर्थना पत्र दिया था। जिसमें अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *