बहशी दरिंदे ने छह साल की मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार




नवीन चौहान
छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीडि़तों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस प्रकरण से आक्रोषित लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस क्षेत्रवासियों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील कर रही है। घटना देहरादून के रायवाला थाने की है।
देहरादून के रायवाला थाना क्षेत्र निवासी एक मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया। युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। रोते बिलखते बच्ची घर पहुंची। पीडि़त परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और बच्ची का मेडिकल कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। देर रात्रि पुलिस ने आरोपी युवक सन्नी थाना निवासी नईबस्ती मोतीचूर को हिरासत में ले लिया। आरोपी सन्नी थाना नारियल बेचने का कार्य करता है। और वह नशे का आदि है। बच्ची से दुष्कर्म करने की सूचना के बाद क्षेत्र के लोग आक्रोषित हो गए। पुलिस ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी ऑफिस देहरादून से बताया कि आरोपी सन्नी थाना को गिरफ्तार कर लिया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *