संजीव शर्मा
सहारनपुर। देवबन्द कोतवाली के गांव मिरगपुर में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
बताया गया कि दोनों पक्ष खेत पर थे, इसी दौरान उनकी जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले। आरोप है कि इस दौरान मौके पर गोली भी चली लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
एसपी देहात विधा सागर मिश्र ने बताया कि गांव मिरगपुर मे धर्मेन्द्र अपने खेत पर कर रहा था। दूसरा पक्ष का सुरेश बुग्गी से जा रहा था। दोनों में आपस में कहासुनी हो गयी। दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में सात लोग घायल हो गये। घायलों उपचार किया जा रहा है। फायरिंग के संम्बंध मे कोई प्रमाण नहीं मिला है। मौके से अवैध तमंचे बरामद हुए हैं। किसी को गोली नहीं लगी है। इस सम्बंध में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़िए— सहारनपुर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्याबढ़कर हुई 114