भाजपा के पार्षद बोले राजनैतिक नौटंकी कर रहे मेयर पति




नवीन चौहान
हरिद्वार नगर निगम के भाजपा पार्षदों ने मेयर अनिता शर्मा के पति अशोक शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों को आरोप है कि मेयर पति अपनी राजनीति चमकाने की खातिर नालों में घुसकर सफाई करने का दिखावा कर रहे है। जबकि हकीकत में वह जनता की भावनाओं के साथ छल कर हरिद्वार में अपनी राजनैतिक जमीन मजबूत करने में लगे है। उनका आरोप है कि यदि केआरएल कंपनी सही तरीके से कार्य नही कर रही थी तो उसका 24 लाख का भुगतान रोक देना चाहिए था। लेकिन मेयर ने ऐसा नही किया और कंपनी को भुगतान कर दिया।
प्रेस क्लब प्रांगण में भाजपा के तमाम पार्षदों ने संयुक्त प्रेस वार्ता करते हुए मेयर अनिता शर्मा की मजबूरी और उनके पति अशोक शर्मा की राजनैतिक महत्वकांक्षा पर खुलकर बयानबाजी की। पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि कांग्रेस मेयर अनिता शर्मा व उनके प्रतिनिधि अशोक शर्मा राजनैतिक नौटंकी करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा हरिद्वार मेयर अनिता शर्मा स्वतंत्र होकर नगर हित में कार्य नही कर रही है। वह अपने पति अशोक शर्मा की कठपुतली बन गई है। हरिद्वार की जनता ने जिस उम्मीद से अनिता शर्मा को मेयर चुना वह उनकी भावनाओं पर खरी नही उतर पा रही है। प्रेस वार्ता के दौरान पार्षद सुनील गुड्डू ने भी मुखरता से मेयर पति अशोक शर्मा पर जनता की भावनाओं से खिलबाड़ करने का आरोप लगाया। पार्षद जौली प्रजापति और राजेश शर्मा ने भी मेयर पति को आढ़े हाथों लेते हुए नगर निगम हित में ओछी राजनीति छोड़ने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि एक ओर तो नगर निगम में बजट का रोना रोया जा रहा है वही दूसरी तरह केआरएल कंपनी को भुगतान किया जा रहा है। दोनों बाते एक साथ समानान्तर नही हो सकती है। सभी पार्षदों ने एक स्वर में मांग उठाई कि मेयर अनिता शर्मा नगर हित में रचनात्मक कार्य करें भाजपा के सभी पार्षद उनका सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मानसिकता को छोड़कर जनहित को प्राथमिकता दी जाएगी तो भाजपा के सभी पार्षद मेयर अनिता शर्मा के साथ खड़े होकर नगर निगम का विकास कार्य पटरी पर लेकर आयंेगे। प्रेस वार्ता के दौरान विनीत जौली, जौली प्रजापति, लोकेश पाल, भाजपा नेता मयंक गुप्ता, नितिन माटा उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *