पुलवामा आतंकी हमले के बाद भाजपा उग्र, पाकिस्तान खात्मे की मांग




नवीन चौहान
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भाजपा उग्र हो गई है। आक्रोषित भाजपाईयों ने एक स्वर में पाकिस्तान को खत्म करने की आवाज बुलंद कर दी है। इसी के चलते हरिद्वार के सैंकड़ों भाजपाईयों ने पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के नेतृत्व में देवपुरा चौक पर एक प्रदर्शन किया। तमाम भाजपाईयों ने एकजुटता के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और आतंकवादियों को खत्म करने की मांग की।
रविवार की सुबह 11 बजे सैकड़ों की संख्या में भाजपाई पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के नेतृत्व में देवपुरा चौक पर एकत्रित हुए। सभी भाजपाईयों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पाकिस्तान आतंक का दूसरा नाम है। पाकिस्तान को खत्म करने का वक्त आ गया है। पाकिस्तान की नापाक हरकतों को बर्दाश्त करने की सीमा खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जल्द ही पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लेगी। बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने भी पाकिस्तान की करतूतों की कड़ी निंदा की। लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान मुटठी भर का देश है। जिसको हमारी सेना कभी का खत्म कर सकती थी। लेकिन शांति प्रिय देश की सहनशीलता के चलते पाकिस्तान के हौसले बढ़ते चले गए। अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान का विनाश कर दिया जाए। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने भी पाकिस्तान को खत्म करने की मांग की। धरने प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, मंडल महामंत्री विकास तिवारी, संजय चोपड़ा, सुशांत पाल, सुनील प्रजापति, अनिल अरोड़ा, नरेश शर्मा, अन्नु कक्कड़, उज्जवल पंडित, संदीप गोयल, धर्मेंद्र बिश्नोई,विदित शर्मा, देवेंद्र मनवाल सहित सैंकड़ों की संख्या में भाजपाईयों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *