भाजपा कार्यकर्ता दिनरात कर रहे जरूरतमंदों की मदद




नवीन चौहान
वैश्विक महामारी कोरोना से दो-दो हाथ करने को भाजपा ने संभाला मोर्चा लिया है। भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के जिला कार्यालय में संचालित कंट्रोल रूम प्रभारी लव शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान के आहृवान पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिन-रात इस वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़िए—  जरूरतमंदों को रोटी खिलाने गांव-गांव जा रही टोल प्लाजा की टीम

जिला अध्यक्ष, जिले के सभी विधायकगण, जिला पदाधिकारी, सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं सभी बूथ अध्यक्ष अपने अपने स्तर पर मास्क, सैनिटाइजर एवं भोजन की सहायता करने में लगे हैं। इसी के दृष्टिगत प्रदेश नेतृत्व ने हर जिले में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जिसमें की हर बूथ एवं मंडल से यह जानकारी ली जा रही है कि किस स्तर पर जरूरतमंदों को सहायता दी जा रही है। समय-समय पर प्रदेश नेतृत्व लगातार समीक्षा कर रहा है। सभी कार्यकर्ताओं को विशेष हिदायत दी गई है कि सामाजिक कार्य करते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन अनिवार्य रूप से करें।

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *