बुलंदशहर में तोड़े सारे रिकाॅर्ड, सातों सीटों पर लहराया केसरिया




बुलंदशहर: यूपी विधानसभा चुनाव 2017 का परिणाम शनिवार (11 मार्च) को आया। बुलंदशहर की सातों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने परचम लहराया। बता दें कि यहां सभी सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों की सीधी टक्कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशियों के साथ थी।

बुलंदशहर सदर सीट
बुलंदशहर सदर सीट पर बीजेपी के वीरेन्द्र सिंह सिरोही ने जीत हासिल की है। उन्होंने बसपा प्रत्याशी हाजी अलीम को 22,919 वोटों से हराया। वीरेन्द्र सिंह सिरोही को 1,01,1067 वोट मिले । वहीं दूसरे स्थान पर रहे हाजी अलीम को 88,148 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे सपा प्रत्याशी सुजात आलम को 24,030 वोट मिले।

स्याना सीट 
स्याना से बीजेपी प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह लोधी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी दिलनवाज खान को 71,630 वोट से हराया। देवेन्द्र सिंह लोधी को 1,25,854 वोट प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी दिलनवाज खां को 54,224 वोटी ही मिले। तीसरे स्थान पर रहे रालोद के ठा. सुनील सिंह को 22,420 वोट ही प्राप्त हो सके, वहीं चौथे स्थान पर रहे कांग्रेस के मो. आरिफ सईद को 20,611 वोट मिले।

सिकन्द्राबाद सीट

सिकन्द्राबाद सीट पर बीजेपी प्रत्याशी विमला सिंह सोलंकी ने अपने प्रतिदंद्वी मो. इमरान को 71,630 वोट से मात दी है। बीजेपी प्रत्याशी विमला सोलंकी को 1,04,956 वोट मिले। वहीं दूसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी मो. इमरान को 76,333 वोट ही प्राप्त हो सके। तीसरे स्थान पर रहे समाजवादी पार्टी के राहुल यादव को 48,910वोट प्राप्त हुए। रालोद की प्रत्याशी आशा यादव को 17,714 वोट ही हासिल हुए।

अनूपशहर सीट
वहीं, अनूपशहर सीट से बीजेपी प्रत्याशी संजय शर्मा ने जीत हासिल की है उन्होंने बसपा के चौधरी गजेन्द्र सिंह को 60,314 वोटों से मात दी। संजय शर्मा को 1,01,2431 वोट मिले तो बसपा के चौधरी गजेन्द्र सिंह को 52,117 वोट मिले। तीसरे स्थान पर सपा के हिमायत अली को 48,610 वोट प्राप्त हुए हैं। चौथे स्थान पर रहे लोकदल के होशियार सिंह। उन्हें 11,628 वोट ही प्राप्त हुए।

डिबाई सीट
डिबाई सीट पर एक बार फिर राजस्थान के राज्यपाल और यूपी के पूर्व सीएम का जलवा दिखाई दिया। कल्याण सिंह के गढ डिबाई में बीजेपी की अनीता लोधी राजपूत को 1,01,1807 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सपा के हरीष लोधी को 65,630 वोट से मात दी। वहीं, बीएसपी के देवेन्द्र भारद्वाज को 44,972 और रालोद के सत्यवीर को 2,647 मत प्राप्त हुए।

खुर्जा विधानसभा सीट
खुर्जा विधानसभा सीट से बीजेपी के विजेन्द्र खटीक ने बसपा के अर्जुन सिंह को 64,299 वोट से हराया। विजेन्द्र खटीक को 1,19,493 वोट प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह को 55,194 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के प्रत्याशी बंसी सिंह पहाडिया को 53,084 वोट मिले। चौथे स्थान पर रहे रालोद के मनोज गौतम को 3,921 वोट प्राप्त हुए।

शिकारपुर सीट
शिकारपुर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी अनिल शर्मा ने अपने समधी और निकटतम प्रतिदंद्वी मुकुल उपाध्याय को 50,245 वोटों से हराया। अनिल शर्मा ने 1,01,912 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की है। दूसरे स्थान पर रहे बीएसपी के प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय 51,667 वोट ही प्राप्त कर पाए । तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी उदय करण सिंह दलाल को 32,914 और रालोद के मुकेश शर्मा को 7,734 वोट मिले।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *