हाथी की हार, सहारानपुर में खिल गया कमल




सहारनपुर: विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सहारनपुर में भाजपा का कमल पूरी तरह से खिल गया तो बसपा का हाथी औंधे मुंह गिर गया। सपा की साइकिल एक सीट तक ही दौड़ सकी, जबकि दो सीटों पर हाथ का पंजा दिखाई दिया।

हर तरफ कमल
बेहट विधानसभ सीट से कांग्रेस के नरेश सैनी ने 91,812 तथा भाजपा के महावीर सिंह राणा ने 71,135 मत प्राप्त किए। कांग्रेस जीती
नकुड़ से भाजपा के डा. धर्म सिंह सैनी ने 94,038 तथा कांग्रेस के इमरान मसूद ने 90,170 वोट प्राप्त किए। भाजपा जीती
सहारनपुर नगर सीट से सपा के संजय गर्ग को 1,26,854 तथा भाजपा के राजीव गुंबर को 1,21,711 वोट मिले हैं। सपा जीती
सहारनपुर देहात से कांग्रेस के मसूद अख्तर को 87,689 तथा बसपा के जगपाल सिंह को 75,365 वोट मिले। कांग्रेस जीती

देवबंद से भाजपा के कुंवर ब्रजेश सिंह को 1,01,977 तथा बसपा के माजिद अली को 72,654 वोट मिले। भाजपा जीती
रामपुर मनिहारान से भाजपा के देवेंद्र निम को 76,465 तथा बसपा के रविंद्र कुमार मोल्हू को 75,870 वोट हासिल हुए। भाजपा जीती
गंगोह से भाजपा के प्रदीप चौधरी को 99,446 तथा कांग्रेस के नोमान मसूद को 61,418 वोट मिले हैं। भाजपा जीती



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *