रूड़की मेयर के टिकट के लिये बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता ने भी की दावेदारी, जानिए पूरी खबर




शादाब अली कुरैशी,रुड़की। कड़ाके की सर्दी के मौसम में रूड़की नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी पारा गरम हो गया है। टिकट पाने की होड़ में नेताओं ने अपनी ताल ठोकनी शुरू कर दी है। भाजपा से मेयर का टिकट पाने में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता भी मैदान में कूद गए है। मंयक गुप्ता ने टिकट के लिये दावेदारी जता दी है। जिससे भाजपा के दूसरे नेताओं में बैचेनी बढ़ गई है।
रूड़की नगर निगम के जल्द ही चुनाव संपन्न होने है। भाजपा के ज्यादातर नेता रुड़की नगर निगम के मेयर पद का टिकट हासिल करने की जुगत भिड़ा रहे है। टिकट के दावेदार सभी नेता एड़ी चोटी का जोर लगाते दिखाई पड़ रहे हैं। क्योंकि टिकट पाने वालों की लाइन लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे भाजपा के बड़े नेताओं मैं बेचैनी बढ़ने लगी है। बताते चले कि भाजपा ने गुटबाजी के कारण हरिद्वार नगर निगम मेयर का चुनाव भाजपा चंद वोटों से हार गई थी। हरिद्वार में भाजपा ने एक नए चेहरे को मैदान में उतारा था। नगर विधायक और केबिनेट मंत्री मदन कौशिक के सामने तो भाजपा नेताओं ने पार्टी प्रत्याशी का खुलकर विरोध नहीं किया। लेकिन अंदरखाने प्रत्याशी के विरोध में कार्य किया। जिसका नजीता ये रहा कि करीब चार हजार के कम वोटों के अंतर से भाजपा ने मेयर सीट खो दी। हरिदवार नगर निगम की मेयर सीट की हार का गम भाजपा अभी भूल भी नहीं पा रही है। ऐसे में भाजपा के आला नेता अब यह बात रुड़की में दोहराने वाले नहीं है। क्योंकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा रुड़की मेयर का टिकट किसी पुराने नेता को दे कर जीत हासिल करना चाहती है। जिस में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता ने भी अपनी दावेदारी कर बीजेपी में हलचल पैदा कर दी है। मयंक गुप्ता से पहले भी टिकट के लिए डॉक्टर अनिल शर्मा, गौरव गोयल के द्वारा भी रुड़की मेयर के टिकट पर अपनी दावेदारी जताई जा चुकी है। मयंक गुप्ता पिछले काफी समय बीजेपी में ही रहकर राजनीति कर रहे हैं। पिछली बार उनको विधायकी का टिकट भी दिए जाने की चर्चा जोरों पर थी। लेकिन किसी वजह से टिकट में हासिल नहीं कर पाए। उसके बावजूद भी वह पार्टी में एक निष्ठावान कार्यकर्ता की तरह डटे रहे। मयंक गुप्ता रुड़की में एक मजबूत जनाधार वाले लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी मंयक गुप्ता की नजदीकियां जगजाहिर है। मयंक गुप्ता को इन संबंधों का लाभ मिल सकता है। यदि मयंक गुप्ता को पार्टी मेयर का टिकट देती है तो भाजपा इस सीट पर जीत दर्ज कर सकती है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *