भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का हरिद्वार में हुआ जोरदार स्वागत




नवीन चौहान
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का प्रथम बार हरिद्वार आगमन पर हरिद्वार विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। चंद्राचार्य चौक पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में मंत्री जी के नेतृत्व में तलवार भेंट कर और बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और पार्टी ने यह सम्मान मुझे दिया है। यह मेरा ना हो करके आप सभी कार्यकर्ताओं का है हम सबका लक्ष्य 2022 में पुनः भारतीय जनता पार्टी कि सरकार इस प्रदेश में बने ऐसा संकल्प लेकर के यहां से जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपनी बात कहने का अधिकार है लेकिन अनुशासन के दायरे में रहकर के कोई कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर कोई बात करेगा। तो उसे मैं सर आंखों पर बिठा लूंगा लेकिन अनुशासन से बाहर जाकर किसी भी विषय को रखने का अधिकार किसी को नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है। उसकी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम इन सभी कार्यकर्ताओं का है। शहरी विकास मंत्री और कार्यक्रम संयोजक मदन कौशिक ने कहा कि बंशीधर भगत जैसे कार्यकर्ता को प्रदेश का अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है। बंशीधर भगत बहुत वरिष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ता हैं निश्चित ही उनके अनुभव का लाभ पूरे प्रदेश में पार्टी को मिलेगा उनके निर्णय से एक और जहां वरिष्ठता को सम्मान मिला है वही संगठन निष्ठ कार्यकर्ताओं को भी काफी खुशी हुई है।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने किया कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, जिला अध्यक्ष डॉक्टर, जयपाल सिंह चौहान, किसान आयोग के अध्यक्ष राकेश राजपूत, राज्यमंत्री ठाकुर, सुशील चौहान शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष, राजीव शर्मा, कमलेश सिंघल, अनु कक्कड़, नरेश शर्मा, कुसुम गांधी, संजना शर्मा, कामिनी, सरदाना मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मयंक गुप्ता, राजकुमार अरोड़ा, पार्षद अनिल मिश्रा, सुनील गुड्डू, विवेक उनियाल, मृदुल कौशिक, शंकर शर्मा, दिनेश पांडे, हैदर नकवी, प्रशांत सैनी, रामेश्वर बड़ोदिया, संगीता गिरी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *