सहारनपुर में भाजपा सभासद की गोली मारकर हत्या




संजीव शर्मा, सहारनपुर। देवबंद के रणखंडी रेलवे फाटक पर शनिवार की सुबह अज्ञात बदमाशों ने भाजपा के सभासद धारा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। दिन निकलते ही हुई हत्या की इस घटना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार धारा सिंह भाजपा से नगर पालिका में वार्ड 6 से सभासद थे। वह शुगर मिल में सेक्टर इंचार्ज के पद पर तैनात थे। शनिवार सुबह वह अपनी बाइक से डयूटी के लिए जा रहे थे। जब वह रेलवे स्टेशन के पास फाटक पर पहुंचे तभी अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। बदमाश नकाबपोश बताए गए हैं। गोली लगने से घायल धारा सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी कर फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए जुट गई। हत्या के कारण का अभी पता नहीं चला है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक ने घटना को लेकर पुलिस प्रशासन से कड़ी नाराजगी जतायी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *