दिल का दौरा पड़ने से भाजपा विधायक का निधन




पंकज गुप्ता
देवरिया सदर विधानसभा से वर्तमान भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का 75 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। विधायक जन्मेजय काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। अचानक अधिक तबियत खराब होने पर परिजनों ने इलाज के लिए उन्हें राम मनोहर लोहिया आयुर्वेद संस्थान में भर्ती कराया गया था, इलाज के दौरान गुरूवार को उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। या। भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के निधन की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उनके पैतृक गांव देवगांव पहुंच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी से देवरिया सदर सीट से विधायक जन्मेजय सिंह का जन्म 7 जुलाई, 1945 को गौरीबाजार के देवगांव में हुआ था। उनके पिता त्रिलोकीनाथ सिंह किसान थे। उनके तीन बेटे और चार बेटियां हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *