भाजपा के वरिष्ठ लीडर के घर पधारे नागराज का रहस्य , जानिये पूरी खबर




नवीन चौहान, देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ नेता के घर पर नागराज विराजमान हो रहे है। ये नागराज एक नहीं बल्कि चार दिनों से लगातार घर पर पधार रहे है। नागराज के घर पर आने और एक घंटे आराम करने के बाद शांति से वापिस चले जाने को लेकर क्षेत्र की जनता में कौतुहल का विषय बन गया है। इस बात की जानकारी खुद भाजपा नेता की धर्मपत्नी ने फेसबुक पर अपने मित्रों को दी है। जिसके बाद से नागराज के घर पधारने को लेकर मित्रबंधु अपने-अपने सुझाव देने पर लगे है।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान राष्टीय सचिव तीरथ सिंह रावत है। तीरथ सिंह रावत का देहरादून में निवास स्थान है। उनकी धर्मपत्नी डॉ रश्मि त्यागी रावत प्रोफेसर है और सामाजिक क्षेत्रों के कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है। प्रोफेसर रश्मि त्यागी रावत ने रविवार की शाम करीब सात बजे अपनी फेसबुक बॉल पर एक रोचक घटना का जिक्र करते है एक पोस्ट डाली। उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों से हमारे घर के दरवाजे पर एक सांप दिन में शांत होकर एक घंटे बैठता है। किसी को कुछ नहीं कहता फिर चला जाता है। रोजाना घर पर आने और एक घंटा बैठकर चले जाने को लेकर उनके फेसबुक मित्रों की उत्सुकता बढ़ गई। उनके मित्रों ने इसे भोलेनाथ की कृपा बताया। तो किसी ने इसे भगवान शिव का स्वरूप बताया है। किसी ने वन विभाग की टीम को बुलाकर जंगल में छुड़वाने की सलाह दी है। किसी मित्र ने इसे धन आने का प्रतीक बताया है। कुल मिलाकर कहे तो सांप के रोजाना एक ही स्थान पर आने और एक घंटा बैठकर चले जाने को लेकर मित्र बंधुओं में रोचकता बनी हुई है। जब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने मामले की हकीकत को जानने के लिये फोन लगाया तो उनके संपर्क नहीं हो पाया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *