भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपाईयों ने निकाली बाइक रैली




नवीन चौहान
भारतीय जनता पार्टी के 39वे स्थापना दिवस पर मोदी समर्थकों ने बाइक रैली का आयोजन किया। रैली का नेतृत्व भाजपा सोशल मीडिया टीम व सिडकुल के मोदी समर्थक कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों ने किया। रैली का उद्देश्य सामान्य नागरिकों को भाजपा की नीतियों और देश समर्पित राष्ट्र प्रेम की भावना से अवगत कराना था। रैली सिडकुल पेंटागन मॉल के पास से शुरू करके इंद्रलोक,महदूद,रामधाम कॉलोनी, शिवालिक नगर, सुभाष नगर, धीरवाली होते हुए सेक्टर 3 पर समाप्त हुई। इस जनजागरूकता रैली का नेतृत्व स्पर्श गंगा की राष्ट्रीय संयोजिका एवं प्रमुख समाज सेवी श्रीमती आरूषि पोखरियाल “निशंक” द्वारा ने किया।
रैली का नेतृत्व कर रही आरूषि पोखरियाल निशंक ने कहा कि मोदी सरकार देश का नाम विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि 39 साल पहले भाजपा ने कसम खाई थी कि वह समाज की सेवा करेगी और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पार्टी इस संकल्प को पूरा करने में लगी है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के प्रयासों से भाजपा देश की पसंदीदा पार्टी बन गई है। पिछले पांच साल में काफी काम हुआ है और पार्टी आगे भी देश के लिये और काम करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा जमीन से जुड़ी रही है।लोकसभा सोशल मीडिया प्रभारी आशीष कुमार झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने लोकतांत्रिक मूल्यों और देशभक्ति की भावना की वजह से शान से खड़ी है। उन्होंने कहा की मोदी सरकार के विकास कार्यों ने पार्टी को सभी वर्गों में लोकप्रिय बना दिया है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि यह एक ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ता भारतवासियों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए शिवालिक नगर पालिका के चैयरमैन राजीव शर्मा कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता दिन-रात काम करते रहेंगे ताकि पार्टी को एक बार फिर से लोगों का आशीर्वाद मिले। रैली में सोशल मीडिया जिलासंयोजक मनोज शुकला, जिला सह संयोजक जतिन पाल, सह संयोजक विनोद शर्मा, लोकसभा सह संयोजक नरेंद्र सिंह चंदेल,रानीपुर विधानसभा संयोजक अनुज चौहान, सह संयोजक पुनीत गोयल एवं पंकज चौहान, रविश सैनी, सोशल मीडिया ग्रामीण संयोजक प्रणव यादव, मंडल संयोजक पंकज चौहान, संचित डागर, गौरव रौतेला, आशु चौधरी, उमेश पाठक,अंश मल्होत्रा, आकांक्षा मल्होत्रा एवम सभी सोशल मिडिया कार्यकर्ताओ साथ महिला मोर्चा से उपाध्यक्ष रेणु शर्मा, महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी मनु रावत, रजनी वर्मा, गरिमा, आमरीन, अंशु मल्लिक, लक्ष्मी नेगी ने भाग लिया और रैली के माध्यम से रानीपुर विधान सभा की जनता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी को वापिस लाने की जोरदार अपील की। रैली को सफल बनाने में अरुण सारस्वत, विकास गर्ग, संजीव गुप्ता, नीरज दीनानाथ, अमित धीमान, सचिन गोयल, संजीव राजपूत, पराग सक्सेना, हरेन्द्रनाथ आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *