Haridwar में भाभी और नन्द ने लिये सात फेरे, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान 

हरिद्वार। भाभी और नन्द के अटूट प्यार ने एक दूसरे को शादी के अटूट बंधन की डोर में बांध दिया है। दोनों ने रिश्ते की डोर को थामकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वायदा किया। जिसके बाद वर माला पहनाई गई और सात फेरे लिये गये। भाभी और नन्द की इस शादी का आनंद पूरे परिवार ने लिया। हालांकि ये एक मस्ती भरा प्रोग्राम था। जहां भाभी ननद ने रूम हीटर को बीच में रखकर फेरे लिये। बाकायदा दुल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद दिया गया। इस खबर को पढ़कर आप भी परिवार में रिश्तों की गरमाहट को महसूस कर सकते है। खबर ज्वालापुर की है।
ज्वालापुर निवासी रंजन पालीवाल की पत्नी दामिनी पालीवाल एक सभ्य परिवार से ताल्लुक रखती है। परिवार के सभी लोग शिक्षित है। उच्च शिक्षित दामिनी कुशल गृहणी है। दामिनी अपने परिवार को एक सूत्र में पिराने में यकीन रखती हैं। दामिनी बड़ों को सम्मान देना और छोटे बच्चों को प्यार देने के अलावा बुजुर्गों की सेवाभाव में समर्पित गृहणी हैं।

2A

इसी दामिनी ने नन्द भाभी के रिश्तों की कडवाहट को परिवार से दूर रखने और समाज को प्रेरित करने वाला संदेश दे दिया है। दामिनी की सगी भाभी मंजू भी ज्वालापुर में रहती है। दामिनी के छोटे भाई शानू की शादी 22 जनवरी को ज्वालापुर के गुघाल रोड़ स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित की गई। इस शादी में दामिनी और उसका पूरा परिवार सम्मलित था। शादी का कार्यक्रम विधिवत संपन्न हो गया। परिवार के सभी लोग एक साथ बैठे थे। इसी दौरान दामिनी और उसकी भाभी मंजू ने इस शादी को यादगार बनाने के लिये मस्ती भरा प्रोग्राम बनाया। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

3A

 

बस फिर क्या था दामिनी सूट बूट पहनकर दुल्हा बन गई और मंजू खूबसूरत दुल्हन के लिबास में आ गई। दुल्हा बनी दामिनी को देखकर अंदाजा लगाया मुश्किल हो गया कि ये महिला है। दामिनी और मंजू के बच्चे भी इस मस्ती भरी शादी का आनंद लेने लगे। दोनों के बीच जयमाला का कार्यक्रम हुआ। दोनों ने हीटर को बीच में रखकर सात फेरे लिये और मंच पर आ गये।

4A

जहां परिवार के लोगों ने दोनों को खूब आशीर्वाद दिया। इस मस्ती भरी शादी का लुत्फ पूरे परिवार ने उठाया। दामिनी के भाई शानू की शादी भाभी और नन्द के प्यार में एक यादगार मिशाल बनकर रह गई। इसी के साथ इस शादी ने भाभी और नन्द के प्यार के बीच परिवार को एकसूत्र में पिरोकर रखने का संदेश भी समाज को दिया है।

IMG-20180129-WA0021

भारत में सभी घरों में हरिद्वार की दामिनी जैसी नन्द और मंजू जैसी भाभी हो तो तो शायद ही पारिवारिक कलह के मामले अदालतों की तहलीज और थानों में दिखाई पड़़े।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *