नवीन चौहान
राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी की पहल पर गढ़वाल और कुमाऊं के बीच रेल यात्रा सहज और सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के चलते अनिल बलूनी ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की और क्षेत्र की रेल समस्याओं से अवगत कराया। इसी के साथ गढ़वाल और कुमाऊं के बीच नई रेल लाइन बनाने का प्रस्ताव दिया। जिसका सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है।
उत्तराखंड के विकास के लिए राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी अथक प्रयास कर रहे है। अनिल बलूनी केंद्र की तमाम योजनाओं को राज्य में फलीभूत कराने में जुटे है। पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए युवाओं के लिए रोजगार परक योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में लगे है। जनता की सुविधाओं के लिए व्यवस्थाओं को बनाने में जुटे है। इसी के चलते सांसद अनिल बलूनी ने रेल मार्ग का प्रस्ताव बनाकर रेल मंत्री पीयूष गोयल को दिया है। संभावना है कि जल्द ही इस योजना को केंद्र सरकार से हरी झंडी मिल जायेगी। जिसके बाद कुमाऊं और गढ़वाल की रेल मार्ग की दूरी करीब 50 किलोमीटर की कम हो जायेगी और जनता को सुविधा मिलेगी।