अमेरिका ने उत्तराखंड की जीआरपी को दिया बड़ा सम्मान, अमेरिकी महिला की बचाई थी जान




सोनी चौहान
अमेरिका की अस्वस्थ महिला की जान बचाने वाली हरिद्वार जीआरपी के 15 जवानों को अमेरिकी दूतावास की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। पुलिस के मानवीय संवेदनाओं के इस कार्य की सभी ओर सराहना की जा रही है। हालांकि इस महिला की स्वस्थ कराने के दौरान कई बार पुलिसकर्मियों को महिला के दुव्यवहार का सामना करना पड़ा। हद तो तब हुई जब महिला पुलिस से हाथापाई तक करती थी। लेकिन जीआरपी के जवान अपने अपने कर्तव्य से विमुख तक नही हुए। बिना किसी लोभ लालच के जीआरपी के जवानों ने एक अमेरिकी महिला की करीब 15 दिनों तक सेवा की। उत्तराखंड पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है।
बताते चले कि 31 जुलाई 2019 को थाना जीआरपी हरिद्वार के प्लेटफार्म मेें ड्यूटी ​कर्मियों द्वारा देखा कि एक विदेशी ​महिला जो मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही है तथा रेलवे पटरी पर इधर उधर घूम रही है। पुलिसकर्मियों द्वारा आवश्यक पूछताछ करने की कोशि​श की गई तो उक्त महिला बोलने की स्थिति में नहीं थी। इस पर पुलिसकर्मियों द्वारा थानाध्यक्ष जीआरपी हरिद्वार को अवगत कराया गया। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष जीआरपी अनुज​ सिंह मय हमराही महिलाकर्मियों के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे। महिला से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर महिला का नाम ब्लॉसम् अनीता बर्टन होना तथा जिसकी नागारिकता संयुक्त राज्य अ​मेरिका की पाई गई। उक्त पीड़िता विदेशी महिला के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने पुलिस अधीक्षक, रेलवेज एवं अपर पुलिस अधीक्षक रेलवेज को अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा निर्देश ​प्राप्त कर इसकी सूचना संयुक्त राज्य अमेरिका दूतावास नई दिल्ली को दी गई। महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए थानाध्यक्ष जीआरपी हरिद्वार द्वारा मय हमराहीकर्मियों के साथ उक्त महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय हरिद्वार ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उक्त महिला को मनोचिकित्सक द्वारा उपचार कराये जाने के लिए ऐम्स ऋषिकेश रैफर​ किया गया। महिला को करीब 15 दिन तक महिला पुलिसकर्मियों की देखरेख में ऐम्स ऋषिकेश में उपचार कराया गया।
13 अगस्त 2019 को महिला के स्वस्थ होने पर थाना जीआरपी हरिद्वार द्वारा उक्त महिला को सकुशल संयुक्त राज्य अमेरिका के दूतावास नई दिल्ली को सुपुर्द किया गया।
थाना जीआरपी हरिद्वार पुलिस द्वारा ​विदेशी महिला के उपचार के लिए तत्परता से लिये गये निर्णय एवं महिला के त्वरित उपचार प्रदान कराये जाने से उक्त विदेशी ​महिला गम्भीर मानसिक बिमारी से स्वस्थ हो सकी तथा उनके दूतावास को सकुशल सुपुर्द किया गया। जीआरपी की इस कार्यशैली पर राजदूत, संयुक्त राज्य अमेरिका नई दिल्ली ने जीआरपी हरिद्वार पुलिस टीम के कार्य की सराहना करते हुए उनके अच्छे मानवीय कार्य के लिए प्रशास्ति पत्र प्रदान किया।

पुलिस टीम
अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल, थानाध्यक्ष जीआरपी अनुज​ सिंह , उपनिरीक्षक प्रदीप राठोर, मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार, आरक्षी अजेन्द्र सिंह, आरक्षी नरेश कठेत, संदीप बुठाकोटी, ओमप्रकाश, कुलदीप, संदीप वर्मा, नरेश शोक्टा, महिला आरक्षी विजय लक्ष्मी, अमऋषा, कल्पना पाण्डे, शोभा पंवार।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *