नीलगाय की जिंदगी बचाने के लिए खाकी की कोशिश, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान
कड़ाके की ठंड में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल नीलगाय को बचाने के लिए भगवानपुर थाना प्रभारी संजीव थपरियाल ने काफी प्रयास किए। उन्होंने घायल नीलगाय को सड़क किनारे किया और वन विभाग के अधिकारियों को सूचित कर प्राथमिक उपचार के लिए रवाना किया। घटना भगवानपुर क्षेत्र की है।


शुक्रवार की सुबह इमली रोड़ भगवानपुर से धनौरी होते हुए जो रास्ता बहादराबाद की ओर जाता है। वहां पर एक अज्ञात वाहन ने नीलगाय को अपनी चपेट में लिया। सड़क पर दर्द से कराह रही नीलगाय के घायल होने की सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना प्रभारी संजीव थपरियाल हमराह के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने नीलगाय को हिलाया तथा उसकी धड़कनों को देखा। नीलगाय के जिंदा होने का पता चलते ही तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। एक वाहन की मदद से वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और नीलगाय को अस्पताल भेजने की व्यवस्था कराई। फिलहाल नीलगाय की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *