Haridwar पहुंचे अभिषेक बच्चन, ऋतु नंदा की अस्थियां गंगा में विसर्जित




सोनी चौहान
सदी के महानायक फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की समधन और उनकी पुत्री श्वेता बच्चन की सास ऋतु नंदा की अस्थियों को विसर्जित करने अभिषेक बच्चन हरिद्वार पहुंचे। ऋतु नंदा का 14 जनवरी की सुबह 1:15 बजे निधन हो गया था। ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार में पूरा बच्चन परिवार और कपूर परिवार शामिल हुआ था। ऋतु नंदा राज कपूर की बेटी और ऋषि कपूर की बहन थीं।


आज 16 जनवरी को नंदा कपूर और बच्चन परिवार उनकी अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने लिए हरिद्वार पहुंचे है। तीर्थ पुरोहितों द्वारा वीआईपी घाट पर विधि विधान से अस्थिसयों को प्रवाहित किया जा चुका है। इस दौरान ऋतु नंदा के बेटे निखिल, अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन के दोनों बेटे भी मौजूद रहे।


बताते चले कि ऋतु नंदा कैंसर से पीड़ित थीं। ऋतु नंदा की उम्र 71 साल थी। ऋतु नंदा ने 1969 में प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसी एस्कॉट ग्रुप के मालिक राजन नंदा से शादी की थी। 1997 में ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा से बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन ने शादी हुई थी। श्वेता और निखिल के दो बच्चे अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा हैं।

पुरोहित महेंद्र कुमार गौतम ने अस्थि विर्सजन को विधि विधान से कराया। उन्होंने बताया कि निखिल नंदा अपनी मां की अस्थियां विसर्जित करने आए। साथ में बेटे अगस्त, बेटी नबेली और साले अभिषेक बच्चन, संजय सकूचा और कुणाल श्रीवास्तव भी पहुंचे।

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *