नवीन चौहान
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर कोविड-19 से संबंधित टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने के लिए कुल 11.25 करोङ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इनमें राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी, दून और श्रीनगर प्रत्येक के लिए 3.75 करोङ रूपए की मंजूरी दी गई है। इस राशि का उपयोग कोविड-19 की टेस्टिंग क्षमता में वृद्धि के लिए आवश्यक मशीन और उपकरण क्रय करने हेतु किया जा सकेगा।
यह भी पढ़िए
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार (ऊर्जा) आर.के. सिंह के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि रिफाॅर्मस को लेकर जो कार्य हो रहे हैं, उसमें राज्यों से जरूर परामर्श किया जाय। ऊर्जा के क्षेत्र में केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न नई योजनाओं की मुख्यमंत्री ने सराहना की। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऊर्जा के क्षेत्र में राष्ट्रीय उत्पादों को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने के लिए हमें सभी क्षेत्रों में राष्ट्रीय उत्पादों को बढ़ावा देना होगा।