साध्वी प्राची दिग्विजय पर बरसीं, राहुल गांधी को कहा भोंदू बच्चा




मुजफ्फरनगर: अपने विवादित बयानों के चलते आए दिन सुर्खियों में रहने वालीं साध्वी प्राची एक बार फिर अपने तीखे बयान को लेकर चर्चा में है। साध्वी प्राची ने इस बार न कांग्रेसियों पर जमकर हमला बोला। साध्वी प्राची ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को न सिर्फ भोंदू बच्चा कहा बल्कि उन्होंने महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू पर अभद्र टिप्पणी कर डाली। साध्वी ने कहा की कांग्रेस ने जो पाकिस्तान का पेड़ बोया था उसे महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू ने खाद पानी दिया। वहीँ सर्जिकल स्ट्राइक पर साध्वी प्राची ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की। बता दें, कि  साध्वी प्राची गुरुवार को मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में सामाजिक समता अभियान के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं।

कांग्रेस के नेता दिग्विजय पर भी जमकर बरसीं साध्वी 
साध्वी प्राची ने कहा कि वह कांग्रेस से पूछना चाहती हैं कि पाकिस्तान हिंदुस्तान का दुश्मन है या मित्र है और अगर मित्र है तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी शादी में पाकिस्तान को क्यों नहीं बुलाया और अगर शत्रु है तो शत्रु को मिठाई खिलानी चाहिए या युद्ध करना चाहिए। गौरतलब है कि पिछले दिनों दिग्विजय सिंह ने कहा था कि हिंदुस्तान को पाकिस्तान के साथ युद्ध नहीं करना चाहिए इससे पीएम नरेंद्र मोदी अपना श्रेय लेना चाहते हैं।

कांग्रेसियों को दी चुल्हू भर पानी में डूब मरने की नसीहत 
साध्वी प्राची ने कहा कि दुष्ट के साथ दुष्टता का व्यवहार करो। पाकिस्तान के साथ जो बीज कांग्रेस ने बोए थे उनमें महात्मा गांधी और नेहरू ने खाद पानी डाला। आज वह पेड़ इतना बड़ा हो गया कि उसको काटने का काम एक मात्र हिंदुस्तानी पीएम नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। साध्वी प्राची ने कहा कि कांग्रेस को चुपचाप अपने घरों में दुबक कर बैठ जाना चाहिए। इसके साथ ही साध्वी प्राची ने कांग्रेसियों को चुल्हू भर पानी में डूब मरने की भी नसीहत दे डाली।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *