मायावती की रैली में कार्यकर्ताओं के अजब-गजब रंग




बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले में मायावती की रैली में कार्यकर्ताओं के अजब-गजब रंग देखने को मिले। वर्कर्स पार्टी के रंग में पूरी तरह रंगे हुए दिखे। मायावती के आने से पहले पार्टी के थीम साॅन्ग पर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग महिलाएं ने जमकर डांस किया। बीएसपी की रैली खत्म होने पर कार्यकर्ताओं के बीच पोस्टर-बैनर और होर्डिंग लूटने की होड़ मच गई। जिसके हाथ जो लगा वह उसे उतारकर अपने साथ ले गया।
बुलंदशहर विधानसभा की सातों सीटों और गौतमबुद्धनगर सीट के लिए बुलंदशहर के दरियापुर में बसपा सुप्रीमों मायावती की आज चुनाव जनसभा थी। रैली में वर्कर्स ने मायावती के आने से पहले पार्टी के थीम साॅन्ग पर खूब डांस किया। इसमें महिला, युवा, बच्चों और बुजुर्ग महिलाएं भी पीछे नहीं थी। कार्यकर्ता रैली के दौरान पूरे जोश में दिखाई दिए। बीएसपी और मायावती के समर्थन में नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने रैली स्थल पर लगे फलैक भी नहीं छोड़, उन्हें भी उतारकर साथ ले गए। रैली स्थल पर चारों ओर लगे झंडे बैनर उतारने के लिए युवक वहां लगी बल्लियों तक पर चढ़ गए। कुछ लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *