नई दिल्ली : देश के राष्ट्रपिता माहात्मा गांधी का जन्मदिवस आज पूरे भारत में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अपनी पूरी जिंदगी को देश के नाम करने वाले इस महान स्वतंत्रता सेनानी की आज 147वीं जयंती है। हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने के लिए कई लड़ाइयां लड़ी, लेकिन उनका मकसद हमेशा से सत्याग्रह के दम पर अपनी बात मनवाना रहा। शायद यही वजह है कि महात्मा गांधी जी का जन्मदिन पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश के राष्ट्रपिता के जन्मदिन पर देश के प्रधानमंत्री से लेकर कई लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्वीट करके उनके जन्मदिवस पर उन्हें याद कर रहे हैं। वही पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को भी श्रद्धासुमन अर्पित करके उन्हें याद किया।