दहेज के लिए मिट्टी का तेल डालकर विवाहिता को जलाया, हालत गंभीर




नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कलौंदा गांव में एक विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। महिला का शरीर करीब 60 प्रतिशत जल चुका है। पीड़ित पक्ष ने जेठ व जेठानी सहित परिवार के लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। एसपी आरए सुजाता सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत आ चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
चार साल पहले हुई थी शादी
मूलरूप रूप से बुलंदशहर जिले के मासरा गांव निवासी शमशाद ने अपनी बेटी नरगिस की शादी जारचा के कलौदा गांव निवासी नफीस के साथ चार साल पहले क थी। शादी के चार साल बाद आरोपी पक्ष नफीसा से एक कार व एक लाख रुपए की मांग करने लगे। मना करने पर नफीसा को यातनाए दी जाने लगी। उसके साथ मारपीट करना , खाना नहीं देना हद तो तब हो गई जब रविवार रात को आरोपी पक्ष ने नफीसा के ऊपर मिट्टी क तेल डालक उसे आग के हवाले कर दिया।
पंचायत में हुआ था फैसला
इससे पहले भी कई बार नफीसा के साथ मारपीट की गई थी। यह जानकारी नफीसा ने अपने परिजनों को दी थी। जिसके बाद पंचायत बुलाई गई। पंचों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *