रेप पीड़िता पर एसिड अटैक, आरोपी ने तेजाब डालकर जलाया




बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र मे एक रेप पीड़ित महिला पर चार दबंगो ने रविवार देर शाम तेजाब फैंक दिया। तेजाब अटैक से झुलसी महिला को बुलंदशहर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं, पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को अरेस्ट नही कर सकी है।
मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का है। गाँव में रविवार देर शाम खेत पर काम कर रही रेप पीड़ित महिला और उसके पति पर हमला हुआ। 3 नामजद और एक अज्ञात हमलावरो ने महिला के पति को पेड़ से बांध दिया और महिला के ऊपर तेजाब डाल दिया। तेजाब अटैक का शिकार हुई महिला के साथ आरोपियो में से एक ने पिछले महीने बलात्कार किया था।
मऊ जिले की निवासी इस महिला से गाँव का युवक ढाई साल पहले शादी करके लाया था। दोनो के 9 महीने का बेटा भी है। गाँव का सुरजीत, परमजीत और वीरपाल किसी वजह से महिला के पति से रंजिश मानते है। इसी रंजिश के चलते खेत में काम कर रही पीड़िता के साथ 6 अगस्त 2016 को मारपीट और छेड़छाड़ हुई। लेकिन पुलिस ने शिकायत के बाबजूद कोई कार्रवाई नही की। उलटे पीड़िता के पति का धारा 151 के तहत चालान कर दिया गया।
पुलिस की शह मिलने के बाद आरोपियो में से एक सुरजीत ने 9 अगस्त को महिला के साथ बलात्कार किया। चौकी और थाना पुलिस ने इस मामले में भी कोई कार्रवाई नही की, उलटे आरोपो को झूठा बताकर आरोपियों का साथ दिया। पीड़िता ने अदालत की शरण ली और 2 सितंबर 2016 को अदालत के आदेश पर आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी पीड़िता और उसके पति को रोज धमका रहे थे।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुए केस में पुलिस तफ्तीश का बहाना बनाकर मामले को रफा-दफा करने में जुटी है और कोई कार्रवाई आरोपियो के खिलाफ नही की गयी। आरोपियो ने चार दिन पहले पीड़िता को जिंदगी बरबाद करने की धमकी भी दी थी।
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है। मामला की तफ्तीश के बाद कार्रवाई की जायेगी। आरोपी फिलहाल फरार है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *