मंडप में पहुंची पहली पत्नी, हंगामें के बाद दूल्हें को उठा ले गई पुलिस




बुलंदशहर। एक युवक को दूसरी शादी करना उस वक्त भारी पड़ गया जब युवक की पहली पत्नी ने उसको शादी करते हुए रंगे हाथ पकड लिया। फिर क्या था महिला ने शादी के मंडप में जमकर हंगामा काटा और पुलिस को बुला लिया। पुलिस दूल्हें को अपने साथ थाने ले आई।
मामला बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र का है। भूड़ रोड़ स्थित वोल्गा मैरिज होम में सिकंदराबाद से एक बारात आई थी। शादी का माहौल था और सभी घराती दूल्हे की आवभगत में लोगे हुए थे। तभी एक महिला ने शादी के मंडप में पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला को शांत कराया और मामला की पूछताछ की।
पहले से शादीशुदा था दूल्हा
महिला तबस्सुम ने बताया कि शाहीद के साथ उसकी शादी 2010 में हुई थी और 2011 से दोनो का कोर्ट में तलाक के लिए केस चल रहा है। तबस्सुम की माने तो अभी तक कोर्ट न अपना फैसला नही सुनाया है। इस बात का फायदा उठाकर शाहीद बुधवार को दूसरी शादी रचाने बुलंदशहर जा पहुँचा। जिसकी भनक उसकी पहली पत्नी तबस्सुम को लग गई और वह शादी के मंडप में आ पहुंची। फिर क्या था पहली पत्नी के आने के बाद शादी के माहौल में हंगामा खड़ा हो गया, जिसके बाद मामला थाने तक जा  पहुँचा। नई दुल्हन लाने के ख्वाब संजोये दूल्हे मियां को हवालात की हवा खानी पड़ गई।
तबस्सुम को इस बात का भी बेहद दुख है कि उसकी जिंदगी तो इस युवक ने बर्बाद पहले ही कर दी है मगर उसके देर से पहुचने के कारण एक और लड़की की जिन्दगी इस न बर्बाद कर दी। वहीं दुल्हन के परिजनों ने दुल्हन को शाहिद के साथ भेजने से साफ इंकार कर दिया है। परिजनों का कहना है कि उनको धोका देकर यह शादी की गई लिहाजा शादी मे जो उनका पैसा खर्च हुआ वो उनको वापिस चाहिए। फिल्हाल दोनों पक्ष थाने मे जमे हुए है और पुलिस ने आरोपी  दूल्हे शादी को गिरफ्तार कर लिया है।
दूल्हे शाहीद की माने तो उनकी पहली पत्नी तबस्सुम पर जिन और भूत का चक्कर है। जिन्हें उतरवाने के लिए तबस्सुम को दिल्ली ही रहना पड़ता था। इस बात को लेकर दोनो खटपट हुई और मामला तलाक तक जा पहुंचा। फिल्हाल मामला कोर्ट में चल रहा है।
एसपी सिटी मानसिंह चैहान ने बताया कि बिना तलाक हुए शाहीद दूसरी शादी करने बुलंदशहर पहुंचा था। पहली पत्नी की तहरीर पर दूल्हें को हिरासत में ले लिया गया है। दूल्हें पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *